Blog

3.60 लाख राशि से बनने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन

3.60 लाख राशि से बनने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन

बिलासपुर । मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरसेनी एवं ग्राम पंचायत मटिया में क्षेत्रीय जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। 15 वें वित्त एवं जनपद निधि से लगभग 3.60 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया।

इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत सरसेनीमें पचरी निर्माण कार्य के लिए 2.00 लाख एवं ग्राम पंचायत मटिया*के स्कूल प्रांगण में 1.60 लाख के अहाता निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है तथा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन निर्माण कार्यों से गांवों में सुविधा और सुरक्षा दोनों मजबूत होंगी।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि नारायण सोलडे, उपसरपंच राधेश्याम निषाद, पंच सेवाराम, जगदीश निषाद, लक्ष्मी प्रसाद मरावी, राजकुमार निषाद, काशीराम कश्यप, कया राम निषाद एवं सिदेशी राम केवट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए क्षेत्रीय जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार जनहित के कार्य होने से लोगों में खुशी का माहौल है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button