Blog

हरिद्वार में विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिला एवं प्रदेश का मान

हरिद्वार में विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिला एवं प्रदेश का मान

हरिद्वार, उत्तराखंड। हरिद्वार में आयोजित “द्रोण रत्न बेस्ट प्लेयर अवार्ड 2026” में संदीपनी पब्लिक स्कूल पेन्ड्री के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं सुखप्रीत कौर, संशुभ पटले, श्रेयांश ओझा एवं दक्ष साहू को उनके शानदार प्रदर्शन एवं खेल प्रतिभा के लिए “द्रोण रत्न बेस्ट प्लेयर अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। संस्था के डायरेक्टर महेंद्र चौबे ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

विद्यालय के प्राचार्य देबोज्योति मुखर्जी ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन बच्चों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी निरंतर मेहनत कर देश एवं राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर तक गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button