Blog

न्यायधानी में युवाओं को मिला IAS अधिकारियों का मार्गदर्शन, उमड़ा उत्साह

न्यायधानी में युवाओं को मिला IAS अधिकारियों का मार्गदर्शन, उमड़ा उत्साह

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित प्रेरणादायक कार्यक्रम अब तक के बेहतरीन कार्यक्रमों में से एक रहा। तीन वरिष्ठ IAS अधिकारियों ने घंटों तक डटकर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जाति-धर्म से परे, सभी युवा अपने जीवन के लक्ष्य को लेकर लालायित दिखे।

कार्यक्रम में अधिकांश छात्र-छात्राएं कृषक परिवारों से थे, लेकिन उनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा जैसी परीक्षा उत्तीर्ण करने का जुनून साफ झलक रहा था। छात्रों के सवाल ऐसे थे मानो वे पहले से ही IAS की तैयारी कर रहे हों। वे चाहते थे कि कोई उन्हें राह दिखाए, उनका मार्गदर्शन करे।

बिलासपुर की टीम ने एकजुटता से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जी-जान लगा दी। कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मण भारती, प्रांताध्यक्ष, ने कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच यही है कि कैसे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाए।

एम. डी. कावरे , जो कई जिलों के कलेक्टर तथा रायपुर संभाग व बिलासपुर संभाग के लंबे समय तक कमिश्नर रहे, हर कार्यक्रम के लिए तुरंत सहमति देकर लंबी दूरी तय कर सहभागिता सुनिश्चित करते हैं। कोई भी समस्या अवगत होते ही वे अपने स्तर से उसका समाधान करने में जुट जाते हैं।

दिलीप वासनीकर ,जो कमिश्नर, कुलपति आदि अनेकों महत्वपूर्ण पदों पर रहे, का जोश आज भी युवाओं जैसा देखने लायक है।

वर्तमान में UPSC क्रैक कर IAS बने संजय डहरिया का जीवन चुनौतियों से भरा रहा है। दस साल कैंसर जैसी बीमारी से लड़कर उन्होंने IAS बनकर दिखाया। वे कहते हैं,“मैं उस किस्मत को चुनौती देता हूं और अपना किस्मत बदल कर रहूंगा।”_ उनका जुझारूपन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण सालों तक युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र रहेगा।

इस अवसर पर गजेंद्र बंजारा ने समाज के सामने मिसाल पेश की। उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी की स्मृति में निःशुल्क लाइब्रेरी के लिए पहले 50 हजार रुपये और फिर प्रतिवर्ष 21,000 रुपये की राशि दान करने का संकल्प लिया, ताकि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में आर्थिक रुकावट न आए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अजाक्स के साथियों, डॉ. भीमराव अम्बेडकर ज्ञान केंद्र के सदस्यों और अनेकों दानदाताओं का विशेष योगदान रहा।

वक्ताओं ने कहा कि जब सभी अपने परिवार के साथ जरूरतमंद परिवारों को भी आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे तो समाज में बड़ा बदलाव आएगा। “जीवन में सबकी अपनी प्राथमिकताएं होती हैं, पर परहित को भी अवश्य शामिल करें। ईर्ष्या, द्वेष, अहंकार किसी भी व्यक्ति के लिए घातक है। इनसे दूर रहकर स्वस्थ समाज बनाने की दिशा में अग्रसर रहें।”

इस सफल कार्यक्रम के लिए जितेन्द्र पाटले, विजय किरण, महिपाल, डॉ. पुष्पेन्द्र लहरे, केदार अनंत, कमलेश खांडे, इं भारती, गहिरे, डॉ. मोहन शेंडे, देवेंद्र कांत, विष्णु बंजारे, राहुल भारद्वाज, कृष्णा रायकर, दिनेश लहरे, पटवारी, अहिरवार, निराला, कमल डहरिया ,राज, दहिरे, गजेंद्र बंजारा, राहुल मेर्सा, दिनेश घृतलहरे, बी.आर. रत्नाकर सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button