Blog

अनुयायी से पूछा बने बने हव गुरु सौरभ साहेब

अनुयायी से पूछा बने बने हव गुरु सौरभ साहेब

बिलासपुर। परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास बाबा की जयंती गुरु पर्व के अवसर पर नगर पंचायत मल्हार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमे नवीन जैतखाम की स्थापना, पाला चढ़ाने एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

oplus_1024


इस अवसर पर विशाल सतनाम शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जो बस स्टैंड के मेन गेट से अम्बेडकर चौक तक निकाली गई, शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में सतनामी समाज के अनुयायी, युवा एवं महिलाएं शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु सौरभ साहेब रहे और अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने की। विशिष्ट अतिथियों में विधायक मस्तूरी दिलीप लहरिया, जिला पंचायत बिलासपुर एवं जनपद पंचायत मस्तूरी और न.पं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पाषर्द सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
भव्य आयोजन को लेकर सतनामी समाज समर्पण सेवा समिति मल्हार द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थी। समिति के अध्यक्ष पीयूष पाटले ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, समानता एवं परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास के संदेश “मनखे-मनखे एक समान” को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।

समाज मे समरसता समभाव हो…. गुरु सौरभ साहेब ने कहा सभी मानव समाज एक रहे जिसमे कोई भेदभाव की भावना नही रहना चाहिए। संदेश में कहा कि आज समाज भटक गया है जिसको सही दिशा में लाने के लिए गुरुघासीदास बाबा के सन्देश को आत्मसात करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी को एक दिन इस दुनिया से जाना है इसलिए इसी जीवन मे सत्कर्म कर अपना जन्म लेने के उद्देश्य को प्राप्त करना होगा। जिस तरह प्रकृति अपना कर्तव्य कर रही है हमे भी अपना कर्तव्य करना है, मनुष्य के पास अपार शक्ति है उसको पहचानने की आवश्यकता है। ऊपर वाले ने सभी को उद्देश्य पूर्ति के लिए भेजा है। इसलिए समय रहते सत्कर्म कर लेना चाहिए। उन्होंने बाबा के सन्देश को बताते हुए कहा कि सबसे पहले किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। और शुद्ध शाकाहारी भोजन करना चाहिए जिससे हमारे विचार शुद्ध होंगे। इसके अलावा पर नारी को माता के समान बताया और सही गलत की पहचान करने की क्षमता विकसित कर माता पिता का सम्मान हर हाल में करने की बात कही। बाबा के बताए उक्त सभी सन्देश को आत्मसात करंगे तब हमारा उद्धार हो जाएगा।

इनकी रही उपस्थिति….जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे , दामोदर कांत , जनपद सदस्य मस्तूरी ज्वाला प्रसाद बंजारे , नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त , उपाध्यक्ष सुशील राजा चौबे ,महेश्वर कुर्रे , रामदेव रात्रे , बुढिखार सरपंच दीपक लहरे , एम डी एम स्कूल मल्हार चेयरमैन भगबली घृतलहरे , डंगनिया सरपंच हर प्रसाद भारते , बिनौरी सरपंच कमोद धीवर , अनिल कैवर्त , निलेश कैवर्त , चकरबेढा सरपंच प्रतिनिधि नवीन घोष , सत्येंद्र साहू , जगदीश राय , प्रमोद थवाईत , मिलु कैवर्त , मनराखन , कमलेश सिंह ठाकुर , आशुतोष वर्मा , सुजीत भानू , रामफल कांत , कृष्ण कुमार केवट , मिथुन यादव , रमेश यादव , रंजन साहू , किरण पाटले प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button