
बिलासपुर। भारत का संविधान 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत हुआ था। इस दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसके तहत आज जिला पंचायत बिलासपुर के सभाकक्ष में अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, दामोदार कांत जिला पंचायत सदस्य, संदीप कुमार अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जे.आर.भगत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी, कुमार सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा एवं जिला पंचायत के समस्त अधिकारी / कर्मचारियों की उपस्थिति में संविधान दिवस मनाया गया है।
कार्यक्रम में राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा संबोधन करते हुए अवगत कराया गया कि संविधान निर्माण से हमारे सामाज एवं राष्ट्र के विकास में प्रगति आयी तथा संविधान में हमारे मौलिक अधिकारों को शामिल किया गया। जिसके तहत हम अपने विचारों की अभिव्यक्ति रख सकते है। संदीप कुमार अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा संविधान निर्माण के संबंध में बताया गया कि संविधान निर्माण के पूर्व डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा सभी देशो के संविधानों का अध्ययन कर 02 वर्ष 11 माह 18 दिन के अथक प्रयास के पश्चात् भारत का संविधान निर्माण किया गया। सभी उपस्थितजनों के द्वारा संविधान दिवस पर प्रस्तावना का शपथपूर्वक पाठन किया गया साथ ही संविधान में दिये गये मौलिक कर्तव्यों, अधिकारो एवं मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की गयी।
