Blog

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भारतीय संविधान दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भारतीय संविधान दिवस

बिलासपुर। मस्तूरी विकास खण्ड तक्षशिला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोंधरा में दिनांक 26 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संविधान दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्व लन के साथ किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी गई। साथ ही संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।मुख्य अतिथि दामोदर कांत ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सम्मान रखने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है, जिसे हर विद्यार्थी को जीवन में अपनाना चाहिए।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य पूनेश कुमार पटेल ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व से अवगत कराया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पूरन सिंह ठाकुर ने संविधान दिवस के आयोजन के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर विद्यालय के विशेष रूप से राजेश यादव, बलराम दिनकर, हेतराम पटेल एवं संजीत कुर्रे सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक मुगलयान पटेल, दीपक, नागेश, राकेश, खगेश, दुर्गेश, अमृता प्रजापति, मधु चंद्राकर, सुमन, प्रगति, निशा, आयुषी तिवारी, मानसी, अपर्णा रजक, यामिनी पटेल एवं कुसुम स्कूल स्टाफ सहित उपस्थित रहे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button