Blog

नगर पंचायत में किसानों को कृषि सामग्री वितरित

नगर पंचायत में किसानों को कृषि सामग्री वितरित

बिलासपुर। जिला स्तरीय नगर पंचायत मल्हार में आयोजित सुशासन शिविर में किसानों को कृषि सामग्री का वितरण किया गया।

शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी कैवर्त ने कृषक को चितराम सुखसागर एवं कली राम को मृदा परीक्षण कार्ड तथा कृषक जगमोहन को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं धान बीज वितरित किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम शिवकुमार कंवर, उपसंचालक कृषि बिलासपुर पी.डी. हाथेश्वर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ए.के. आहिरे, उपसंचालक कृषि कार्यालय से धीरज, जिला सह समिति प्रबंधक तेजबहादुर सिंह, क्षेत्रीय आरएईओ मनोज, उमेश, बलभद्र, संतोष सोनत, पी.सी. बर्मन, नवीन मेश्राम, किसान मित्र चित्तराम, श्याम घोष एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button