Blog

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर जनसेवा का संकल्प

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर जनसेवा का संकल्प

जिला कार्यालय सहित शासकीय कार्यालयों में मनाया गया संविधान दिवस

बिलासपुर। संविधान दिवस के अवसर पर आज जिला कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। अपर कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पंचभाई ने संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों के अनुरूप शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनता के काम संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करने का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान का स्मरण किया गया। संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को कार्य व्यवहार में अपनाने पर बल दिया गया।अधिकारी-कर्मचारियों ने नागरिकों के प्रति सम्मानपूर्ण व्यवहार रखते हुए निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जनसेवा करने का संकल्प लिया।इसी प्रकार संभागायुक्तकार्यालय,एसएसपी कार्यालय, जिला पंचायत, नगर निगम सहित जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में संविधान दिवस मनाया गया। अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button