Blog

आज के बच्चे कंल के भविष्य लहरिया ….

आज के बच्चे कंल के भविष्य लहरिया ….

बिलासपुर। स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा निर्देशित और जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल द्वारा जारी प्रवेशोत्सव कार्यक्रम कैलेंडर के तारतम्य में शिक्षा सत्र 2026-27 में नवप्रवेशी बच्चो को विद्यालय से जोड़ने की प्रारंभिक कड़ी में विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीघाट विकास खंड मस्तुरी में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि मस्तूरी विधानसभा के विधायक दिलीप लहरिया ,जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, सरपंच ग्राम पंचायत दर्रीघाट संतराम कश्यप, एस एम डी सी अध्यक्ष बृजनंदन टंडन, विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन, पिंटू जांगड़े , मुरली पटेल,जनप्रनिधि वरिष्ठ नागरिक की गरिमामय उपस्थिति में सरस्वती पूजा वंदना से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ | तत्पश्चात विकास खंड शिक्षा अधिकारी मस्तुरी ने विकास खंड का प्रतिवेदन वाचन करते हुए जानकारी प्रदान किया गया| तत्पश्चात विभाग की महती योजना के स्लोगन स्कूल आ पढ़े बर, जिनगी ल गढ़े बर को चरितार्थ करते हुए सत्र 2026-27 के नवप्रवेशी कक्षा पहली, छठवीं, नवमी के सभी बच्चो को शाला प्रवेश अभियान के तहत तिलक वंदन, फूल माला और मिष्ठान खिलाकर निःशुल्क गणवेश और पाठ्य पुस्तक ,पाठ्य सामग्री पेन कॉपी प्रदान करते हुए नवप्रवेशी बच्चो का स्वागत किया गया| मुख्य अतिथि मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया ने उद्बोधन की कड़ी में बच्चो को नियमित स्कूल आने, नियमित पढ़ाई करते हुए लक्ष्य तय करते हुए बेहतर कार्य करने की बात कहते हुए आज के बच्चे कंल के भविष्य है उद्बोधन आशीर्वाद के पश्चात जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने अपने जन्म दिवस को आमजन मानस के बीच सादगी से मनाते हुए बच्चो को पठन सामग्री, वरिष्ठ जनों को सम्मान,और वृद्ध जनों को सामग्री वितरण करते हुए सभी के हित में बेहतर कार्य करने की बात कही साथ ही बच्चो को पढ़ाई करते हुए राष्ट्र का नाम ऊंचा करने की बात कही ,कार्यक्रम में एस एम डी सी अध्यक्ष बृजनंदन टंडन ने विद्यालय विकास हेतु शेड और एप्रोच रोड की मांग किया| इसी कड़ी में शाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया व कक्षा नवमी की छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण के तहत सायकल वितरित किया गया…तत्पश्चात मध्यान्ह भोजन पोषण शक्ति योजना के तहत न्योता भोजन का भी आयोजन रखा गया था| कार्यक्रम का संचालन संकुल शैक्षिक समन्वयक कन्या सीपत प्रमोद पाण्डेय ने किया |कार्यक्रम के अंत मे सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन प्राचार्य शा उ मा विद्यालय दर्रीघाट राघवेंद्र गौरहा ने किया| कार्यक्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी मस्तुरी शिव राम टंडन, दर्रीघाट प्राचार्य राघवेंद्र गौरहा,विकास खंड स्त्रोत समन्वयक मस्तुरी सूरज क्षत्री, प्राचार्य मटिया राकेश शांडिल्य, प्राचार्य बहतरा पार्थ सारथी भट्टाचार्य,वरिष्ठ व्याख्याता मनोज मिस्त्री,पूर्णिमा तिवारी, नागराज डहरे,संकुल शैक्षिक समन्वयक सुरेंद्र नवनीत, संदीप रजक, सुरेश चेलकर , सुचित्र चंदेल, प्रमोद पाण्डेय, मन्नू कुर्रे, सतीश महिलांगे , प्रमोद कीर्ति, जगमोहन कोशले, सुनील कुर्रे, नवल चंदेल, प्रेस क्लब मस्तुरी से रघु यादव , रामगोपाल भार्गव, प्रधान पाठक ,आशा नामदेव, गीता गुप्ता, कृष्ण कुमार पटेल,माया खाडे, सरोंज आरमोर, आशा देवांगन , कमला जायसवाल, संमस्त प्रधान पाठक शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्राएं पालक एवम ग्रामवासी उपस्थित थे|जोन् संकुल के सभी शिक्षकों ने अपना बहुमूल्य योगदान देकर पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button