Blog

बिजली विभाग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल हजारों की भीड़ ने किया घेराव

बिजली विभाग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल हजारों की भीड़ ने किया घेराव



पचपेड़ी। अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मर और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में गुरुवार को पचपेड़ी में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम साहू के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में किसानों, व्यापारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
दोपहर 12 बजे पचपेड़ी बस स्टैंड से विशाल रैली निकाली गई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए बिजली विभाग कार्यालय पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं को उठाया।
विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर नहीं बदला जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
पचपेड़ी में हुए इस प्रदर्शन को क्षेत्र के हाल के सबसे बड़े जनआंदोलनों में से एक माना जा रहा है, जहां किसानों और आम जनता ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button