शिक्षित बनें, संगठित रहें” के संदेश के साथ सतनामी समाज भवन के भव्य हाता निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा विधायक दिलीप लहरिया

“शिक्षित बनें, संगठित रहें” के संदेश के साथ सतनामी समाज भवन के भव्य हाता निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा विधायक दिलीप लहरिया
बलिदानी राजा गुरु बालकदास जी जयंती एवं सम्मान समारोह संपन्न

पचपेड़ी / प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, तहसील इकाई पचपेड़ी के तत्वावधान में बलिदानी राजा गुरु बालकदास जी की जयंती एवं सम्मान समारोह सतनामी समाज भवन, ग्राम खपरी (बेलपान) में भव्य रूप से आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप लहरिया, विधायक मस्तूरी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सतकली बावरे, जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर, राजमहंत बसंत अंचल, डेरहा राम टंडन, उप पुलिस अधीक्षक सक्ति, एसडीओपी सेवानिवृत्त लाल चंद मोहले, हेमचंद भार्गव, जनपद सदस्य मस्तूरी, मानु यादव, सरपंच प्रतिनिधि कोकड़ी, राजकुमार पात्रे, उपसरपंच प्रतिनिधि कोकड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक श्री केंवट राम जांगड़े ने की।मुख्य अतिथि विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि बलिदानी गुरु बालकदास जी ने समाज को शिक्षा, संगठन और स्वाभिमान का मार्ग दिखाया। आज हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए नई पीढ़ी को शिक्षित कर समाज को आगे बढ़ाना है।_ इसी के साथ उन्होंने सतनामी समाज भवन खपरी (बेलपान) में भव्य हाता निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की।जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे ने कहा कि _सतनामी समाज की एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। शासन की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के बिलासपुर जिला अध्यक्ष धरम लाल डहरिया ने कहा कि _गुरु बालकदास जी का बलिदान हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने और समाज को संगठित रखने की प्रेरणा देता है। तहसील अध्यक्ष सुखराम खुटें ने कहा कि समाजजनों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। _शिक्षा, संगठन और स्वाभिमान_ के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बड़ी घोषणा से समाज में खुशी समाज भवन में भव्य हाता निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा से समाजजनों में खुशी की लहर है। कार्यक्रम में दिनेश लहरे, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, लोकपाल सिंह जोगी, जिला सचिव बिलासपुर, मनोहर कुर्रे, ब्लॉक अध्यक्ष मस्तूरी, उदय भार्गव, प्रवक्ता मस्तूरी, गोवर्धन मार्शल, कवि एवं साहित्यकार, हरीश मधुकर, ब्रिक्स संचालक भिलौनी, संरक्षक लखन कोसले, चंदराम बर्मन, दिलेश घृतलहरे, पारस सोनी, दशरथ कोसले, जनक राम पंडित, सुखसागर सोनी, धरम कोसले, प्रेमलाल सोनी, गोविंद महिलांगे, राजेंद्र घृतलहरे, द्वारिका टंडन, हेमंत नवरंगे, उपाध्यक्ष दूज राम बंजारे, उपाध्यक्ष चंद्रिका भारद्वाज, उपाध्यक्ष अरविंद गेंदले, परमानंद बंजारे, महासचिव, राजेश जांगड़े, कोषाध्यक्ष, जमुना देवी, अध्यक्ष महिला मोर्चा, रंजीत सोनी, अजय भार्गव, फनीराम कोसले, दशेराम सोनवानी, सोमिया महिलांगे, लक्ष्मण चतुर्दानी, प्रेम डहरिया, राज पंडित महिलांगे, भूषण चावला, हृदय खुटें, संजय जांगड़े, मनोज कोसले, गंगा प्रसाद अंचल, तुलसी मनहर, अमर दास मिरी, राजेश डहरिया, अशोक डहरिया, मूकचंद डहरिया, महेंद्र मिरी, तुलाराम रात्रे, मोहन कोसले, रामचंद कोसले, समे लाल पुरैना, जगत टंडन, धमेद टंडन, रंजीत कुर्रे, उप सरपंच भटचौरा, नरेश बंजारे, लीला मधुकर, बुचे लाल टंडन, शिवनारायण कोसले, केशव, मदन घृतलहरे, बजेराम डहरिया, खोलू राम बंजारे, अभिषेक नवरगे, उमाकांत पाटले, जमुना जांगड़े सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन बुन्द राम जांगड़े, कवि एवं साहित्यकार द्वारा किया गया एवं आभार प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज तहसील इकाई पचपेड़ी के पदाधिकारियों द्वारा व्यक्त किया गया।