जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे ने किया वितरण, बेटियों ने कहा – अब स्कूल दूर नहीं

जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे ने किया वितरण, बेटियों ने कहा – अब स्कूल दूर नहीं
हाई स्कूल बहतरा में 47 छात्राओं को मिली सरस्वती निशुल्क साइकिल
मस्तूरी / छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती निशुल्क साइकिल योजना के तहत विकासखंड मस्तूरी के शासकीय हाई स्कूल बहतरा में आज 47 छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सतकली बावरे उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य मेनका जगत, ग्राम पंचायत सरपंच सुरेखा पटेल, सरपंच प्रतिनिधि राकेश पटेल, दर्रीघाट प्राचार्य राघवेंद्र गौराहा, संस्था प्राचार्य पार्थ सारथी भट्टाचार्य सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशमी जगत, पंच ज्ञानचंद पटेल, मनबोधन पटेल, विशाल घृतलहरे, तोरण नेताम सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में पालकगण मौजूद थे। उद्बोधनमुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। साइकिल मिलने से दूर-दराज के गांवों की बेटियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और ड्रॉपआउट की दर कम होगी। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और राज्य व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।जनपद सदस्य मेनका जगत ने कहा कि साइकिल योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रही है। अब बेटियों को स्कूल पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी।सरपंच सुरेखा पटेल ने शासन की इस योजना के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि बहतरा क्षेत्र की बेटियां अब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी।दर्रीघाट प्राचार्य श्री राघवेंद्र गौराहा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संसाधन उपलब्ध कराना भी जरूरी है। साइकिल मिलने से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उपस्थिति में भी सुधार होगा।कार्यक्रम का संचालन स्कूल ॠषि कुमार भारद्वाज, एवं अजित कुमार महिलांगे, चंद्र प्रकाश पटेल, जगन्नाथ सिंह ध्रुव , तनुश्री मिश्रा , प्रियंका घृतलहरे स्टाफ द्वारा किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने खुशी जाहिर की।