Blog

जनपद सहकारिता सभापति सरिता नायक के नेतृत्व में नारी शक्ति ने भरा उत्साह

जनपद सहकारिता सभापति सरिता नायक के नेतृत्व में नारी शक्ति ने भरा उत्साह

चिल्हाटी में उमंग के साथ मनाया गया सावन महोत्सव, महिलाओं ने किया नृत्य-संगीत

मस्तूरी/ चिल्हाटी। मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्हाटी स्थित प्रेरणा संकुल भवन में जनपद सहकारिता सभापति सरिता नायक के नेतृत्व में नारी शक्ति की महिलाओं द्वारा सावन महोत्सव अत्यंत उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से नृत्य-संगीत का आनंद लिया। कई महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव में मनोरंजन के लिए खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों के दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। उद्बोधन सहकारिता सभापति सरिता नायक ने कहा कि सावन का पवित्र महीना केवल उत्सव और उमंग का नहीं है, बल्कि यह भगवान शिव की आराधना,आत्मिक शांति और भारतीय सनातन परंपराओं से जुड़ने का अवसर है। उन्होंने आगे कहा कि शिव और पार्वती का पवित्र संबंध पूर्ण समर्पण, विश्वास और पारिवारिक एकता का संदेश देता है। महिलाएं संस्कृति और परंपराओं की सबसे मजबूत वाहक हैं। तीज जैसे पर्व महिलाओं की अगाध आस्था, उनके त्याग और पारिवारिक मंगल कामना की भावना को अभिव्यक्त करते हैं। धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़ती है। कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति कार्यक्रम में गायत्री साहू महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण, नंदनी साहू महिला मोर्चा महामंत्री, रीना झा मन की बात प्रभारी,राधा पटेल सभापति जिला पंचायत,सीमा साहू मंडल अध्यक्ष लोहर्सी,बिसाहिन नागेश,बीआरपी,दीपिका तिवारी, बिसाखा केवट सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। उनके प्रयासों से सावन महोत्सव यादगार बना। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के बीच आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक उत्साह को भी मजबूती मिली।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button