आईएसएफ राष्ट्रीय कराटे टीम हरिद्वार रवाना

आईएसएफ राष्ट्रीय कराटे टीम हरिद्वार रवाना
बिलासपुर । आठवीं आई.एस.एफ. राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सांदीपनी पब्लिक स्कूल पेंड्री की कराटे टीम हरिद्वार, उत्तराखंड रवाना हुई।
16 एवं 17 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विद्यालय कराटे टीम के कोच व मार्गदर्शक सुश्री फिजा बानो के नेतृत्व में टीम के खिलाड़ी सुखप्रीत कौर, संशुभ पाटले, दक्ष साहू, आर्यवीर सिंह, सात्विक कुर्रे, दीक्षा कश्यप, पारवी तिवारी, श्रेयांश ओझा, दीपिका सिंगवानी, चिन्मय यादव, दिव्यांशु महादेवा, प्राना घृतलहरे उत्तराखंड रवाना हुए।
विद्यालय के प्राचार्य देबोज्योति मुखर्जी ने टीम को सफल होने की शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा टीम की कामयाबी के लिए शुभकामना दी गई। विद्यालय के प्रशासनिक प्रभारी संजीव साहू ने पूर्व की भांति टीम की सफलता के लिए आशा व्यक्त करते हुए बधाई दी।