समय में किसान भटक न जाए इसी लिए मांग रखी जिला पंचायत सदस्य ने

समय में किसान भटक न जाए इसी लिए मांग रखी जिला पंचायत सदस्य ने
बिलासपुर।जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने उपायुक्त सहकारिता बिलासपुर को पत्र लिखकर किसानों को खाद-बीज एवं केसीसी ऋण वितरण में तेजी लाने की मांग की है।
दामोदर कांत ने अपने पत्र में अवगत कराया कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश सेवा सहकारी समितियों में किसानों को खाद-बीज एवं केसीसी वितरण कार्य धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस धीमी गति के कारण समस्त ग्रामों के किसानों में भविष्य को लेकर चिंता व्याप्त है।
अनेक किसानों ने उनसे मिलकर खाद-बीज एवं केसीसी ऋण वितरण को त्वरित रूप से किए जाने की गुहार लगाई है। दामोदर कांत ने किसानों के हितों को संज्ञान में लेते हुए उक्त कार्य को त्वरित करने और समिति एवं शाखाओं को निर्देश पत्र जारी करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने उपायुक्त सहकारिता से इस संबंध में तत्काल निर्देश जारी करने का आग्रह किया।