Blog

रायपुर में गंधर्व समाज के लिए बनेगा भवन, फेडरेशन ने जुटाए 4 लाख एससी आयोग अध्यक्ष रामलाल चौहान

रायपुर में गंधर्व समाज के लिए बनेगा भवन, फेडरेशन ने जुटाए 4 लाख एससी आयोग अध्यक्ष रामलाल चौहान

मल्हार में सम्मान समारोह आयोजित मस्तूरी विधायक लहरिया बोले- समाज की एकता ही ताकत

बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत मल्हार में गंधर्व समाज द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान रहे।मुख्य अतिथि रामलाल चौहान का उद्बोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि आज मुझे इस कार्यक्रम में बुलाकर सम्मानित किया, इसके लिए हृदय से धन्यवाद। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए रायपुर जाना पड़ता है तो वहां रुकने की व्यवस्था नहीं होती। इसी समस्या को देखते हुए समाज द्वारा एक संगठन/फेडरेशन तैयार किया गया है, जिसमें प्रति सदस्य एक वर्ष में एक हजार रुपए जमा किया जाता है। अब तक 4 लाख रुपए एकत्रित हो चुके हैं, जिससे रायपुर में जमीन खरीद कर मकान बनाने की योजना है। आगामी समय में रायपुर में गंधर्व समाज का बड़ा कार्यक्रम कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आमंत्रित किया जाएगा और समाज के लिए जमीन एवं भवन निर्माण की मांग रखी जाएगी।मस्तूरी विधायक दिलीप लहरियाने कहा कि गंधर्व समाज की एकता और संगठन ही समाज की ताकत है। इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि समाज में शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी है। भवन निर्माण की पहल सराहनीय है, इसमें हर संभव सहयोग किया जाएगा।कार्यक्रम में नगर पंचायत मल्हार अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट, अनुसूचित जाति प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश्वर भार्गव, प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या, मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, देवरीखुर्द मंडल अध्यक्ष रवि बरगाह, पार्षद लक्ष्मी यादव, बिलासपुर गंधर्व गांडा़ समाज जिला अध्यक्ष प्रमोद सागर, मस्तूरी गंधर्व गांडा़ समाज ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार गंधर्व, मस्तूरी गंधर्व गांडा़ समाज महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका महानंद ,लोकनाथ बंजारे, सुरेश खटकर, सपना मिथुन यादव, अनिल केंवट, मल्हार अठगांवा अध्यक्ष हीरालाल गंधर्व,चिल्हाटी अठगांवा अध्यक्ष परसराम चौहान,भटचौरा अठगांवा गंधर्व समाज परिक्षेत्र अध्यक्ष नरेंद्र महानंद,कुकुदीकला अठगांवा अध्यक्ष सीताराम गंधर्व सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजन उपस्थित रहे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button