Blog

भाषण प्रतियोगिता के पूर्व माध्यमिक स्तर में आराध्या टंडन सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल बकरकूदा ने प्रथम

भाषण प्रतियोगिता के पूर्व माध्यमिक स्तर में आराध्या टंडन सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल बकरकूदा ने प्रथम

8 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, आराध्या, अर्पिता, याशना और अनु ने मारी बाजी

मल्हार। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बूढ़ीखार में संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल के अंतर्गत आने वाले 8 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे थे। विशिष्ट अतिथियों में ग्राम पंचायत बूढ़ीखार के सरपंच दीपक लहरे, प्राचार्य काशीराम रजक तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मिथिला थवाईत उपस्थित रहे।संकुल प्राचार्य द्वारा निर्णायक समिति का गठन किया गया। भाषण में भाषा उच्चारण, स्पष्टता, प्रस्तुति शैली, हाव-भाव, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को आधार बनाया गया, जबकि चित्रकला में विषय की समझ, रचनात्मकता, रंग संयोजन और प्रस्तुतीकरण को मूल्यांकन का आधार बनाया गया।भाषण प्रतियोगिता के पूर्व माध्यमिक स्तर में आराध्या टंडन सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल बकरकूदा ने प्रथम और भुवनेश्वरी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बूढ़ीखार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उच्चतर माध्यमिक स्तर में याशना ने प्रथम एवं आकांक्षा आनंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।चित्रकला में 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूर्व माध्यमिक स्तर में अर्पिता जांगड़े सेंट पॉल ने प्रथम और मानसी टंडन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। उच्चतर माध्यमिक स्तर में अनु ने प्रथम एवं उत्कर्ष जांगड़े ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।मुख्य अतिथि ज्वाला बंजारे ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। भाषण से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जबकि चित्रकला रचनात्मक सोच को नई दिशा देती है।कार्यक्रम का संचालन कल्पना टंडन एवं रूपेंद्र महिलागे ने किया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक विश्वजीत राय, बालमुकुंद वैष्णव, दीपक गुप्ता सहित शिक्षक, विद्यार्थी एवं पालकगण उपस्थित रहे। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button