Blog

खाद-बीज के अवैध भंडारण पर कृषि विभाग की छापामार कार्यवाही

खाद-बीज के अवैध भंडारण पर कृषि विभाग की छापामार कार्यवाही

बिलासपुर। कृषि विभाग की जिला स्तरीय टीम द्वारा खाद-बीज वितरण एवं भंडारण के औचक निरीक्षण के दौरान मल्हार-पचपेड़ी रोड पर अनाधिकृत उर्वरक भंडारण के खिलाफ छापामार कार्रवाई की गई।

निरीक्षण में वहां NPK 200 बोरी, यूरिया 750 बोरी एवं सुपर फॉस्फेट 240 बोरी का नियम विरुद्ध अवैध रूप से भंडारण पाया गया। इसे अनाधिकृत मानते हुए पूरे उर्वरक स्टॉक को जब्त कर गोदाम को सील करने की कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में टीम ने अग्रवाल खाद भंडार, मल्हार के उर्वरक प्रतिष्ठान का भी निरीक्षण किया। यहां विभिन्न प्रकार की विसंगतियां पाए जाने पर उर्वरकों के व्यवसाय को त्काल प्रतिबंधित कर दिया गया। प्रतिष्ठान से समयावधि में जवाब मांगा गया है तथा उर्वरकों के नमूने लेकर जांच हेतु रायपुर स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

जांच टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:

  • सहायक संचालक कृषि अनिल शुक्ला
  • मस्तूरी के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सह उर्वरक निरीक्षक ए. के. आहिरे
  • RAEO दिग्विजय सिंह क्षत्री
  • RAEO मनोज खांडेकर
  • कृषक मित्र एवं कोटवार आदि मौजूद रहे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button