सेवा सहकारी समितियों को कारण बताओ नोटिस

सेवा सहकारी समितियों को कारण बताओ नोटिस
किसानों को समय पर खाद-बीज देने के निर्देश
बिलासपुर। कृषि विभाग की जांच टीम ने इसी अभियान के तहत सेवा सहकारी समिति टिकारी-मल्हार एवं धुर्वाकारी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में समितियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
टीम ने समितियों को स्पष्ट किया कि किसानों को समय पर बीज-खाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए प्रतिदिन समिति खोलकर अधिक से अधिक किसानों को उनकी मांग के अनुसार तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किसानों के हित में कार्य करने के निर्देश दिए गए।
कृषि विभाग ने बताया कि जिला कलेक्टर के आदेशानुसार आगामी दिनों में भी इस प्रकार की औचक जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि किसानों को खाद-बीज को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या न हो और विभाग ठोस कदम उठाकर आपूर्ति सुनिश्चित करे।
