संविधान दिवस पर अधिकारी कर्मचारी संघ ने बाबा साहेब को किया नमन

संविधान दिवस पर अधिकारी कर्मचारी संघ ने बाबा साहेब को किया नमन
बिलासपुर । संविधान दिवस के अवसर पर आज 26 नवंबर को मस्तूरी में अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश दिया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारी संघ के मन्नू कुर्रे, बलराम जोगी, शांतनु भार्गव, प्रमोद कीर्ति, जगमोहन कोशले, लक्ष्मी राय, सुशील ताम्रे, विनोद रात्रे, जितेंद्र टण्डन, दिनेश भारती, डिशपाल सिंह, कोमल कोशले, सतीश महिलांगे सहित अनेकों साथीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया और बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।