भाजपा अजजा मोर्चा अध्यक्ष विजय सुमन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भेंट किया पुष्पगुच्छ

भाजपा अजजा मोर्चा अध्यक्ष विजय सुमन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भेंट किया पुष्पगुच्छ
जोंधरा चौक में एससी आयोग अध्यक्ष रामलाल चौहान का भव्य स्वागत, आतिशबाजी से हुआ अभिनंदन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल चौहान के प्रथम मस्तूरी आगमन पर जोंधरा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल मस्तूरी के अध्यक्ष विजय सुमन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर रामलाल चौहान का आत्मीय स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।स्वागत कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, विजय अंचल, हरगोविंद माहेश्वरी, पवन श्रीवास, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास साहू, गजानन विश्वकर्मा, संजय गुप्ता, सुभाष टंडन, सुनील खन्ना, नीतीश बंजारे, मित्रेश सुमन, धनंजय खूंटे, चंद्र प्रकाश निर्णेजक, जय किशन साहू, सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने रामलाल चौहान के मस्तूरी आगमन पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जोंधरा चौक पर उत्साहपूर्ण माहौल रहा।