97% के साथ अमीर कांत रहे 12वीं में अव्वल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सुर्यवंशी रहे मुख्य अतिथि

97% के साथ अमीर कांत रहे 12वीं में अव्वल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सुर्यवंशी रहे मुख्य अतिथि
मिनी माता शासकीय स्कूल टिकारी में सम्मान समारोह, टॉपर्स को किया गया सम्मानित
मस्तूरी। मिनी माता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकारी में सत्र 2025-26 के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सुर्यवंशी उपस्थित रहे। अध्यक्षता के रूप में जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे,मस्तूरी जनपद सदस्य धरम भार्गव,भाजपा मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश्वर भार्गव,कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, सरपंच टंकेश्वरी चंद्रसेन, सरपंच प्रतिनिधि बसंत चंद्रसेन, उपसरपंच गुलशन जांगड़े, ईश्वर राय ,शाला विकास समिति अध्यक्ष गचपाल चंद्रसेन, जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन , विधायक प्रतिनिधि रितुराज भार्गव, रामकुमार यादव, पूर्व भाजपा मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विजय अंचल,अनिल डहरिया संस्था प्राचार्य तृप्ति कोसरिया ,संकुल समन्वयक मन्नू कुर्रे सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 12वीं में अमीर कांत ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 10वीं में अनमोल टंडन ने 93% के साथ टॉप किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सुर्यवंशी ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की रीढ़ है। मिनी माता स्कूल के विद्यार्थियों ने मस्तूरी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार कर रही है और मेधावी छात्रों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। स्कूल के परिणाम साबित करते हैं कि ग्रामीण अंचल की बेटियां भी प्रदेश में टॉप कर सकती हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों की शिक्षा में पूरा सहयोग करें। जनपद सदस्य धरम भार्गव ने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थियों की मेहनत से ही स्कूल का परिणाम बेहतर हुआ है। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर हर बच्चे को आगे बढ़ना चाहिए। संस्था प्राचार्य तृप्ति कोसरिया ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत और छात्रों के अनुशासन से ही यह सफलता मिली है। हमारा प्रयास रहेगा कि हर साल परिणाम और बेहतर हो। कार्यक्रम में आशुतोष शुक्ला,जमुना प्रभा मिंज,शिप्रा खेस्स,सी संध्या, अल्का उपाध्याय,निशा ठाकुर,संतोष सूर्यवंशी, युवराज मानिकपुरी,राहुल पटेल सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शुभ्रा रानी चतुर्वेदी ने किया। स्टाफ ने सभी टॉपर्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।