Blog

शासकीय कन्या प्राथमिक शाला में बच्चों को मिला नि:शुल्क टाई-बेल्ट

शासकीय कन्या प्राथमिक शाला में बच्चों को मिला नि:शुल्क टाई-बेल्ट

एसएमसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने किया वितरण, बच्चों के चेहरे खिले

ध्रुवाकारी, मस्तूरी। शासकीय कन्या प्राथमिक शाला ध्रुवाकारी में विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) की अध्यक्ष वंदना शर्मा एवं उपाध्यक्ष धीरजा महिलांगे द्वारा स्कूली बच्चों को नि:शुल्क टाई और बेल्ट का वितरण किया गया।टाई-बेल्ट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय में अनुशासन और एकरूपता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह वितरण किया गया।अनुशासन और अध्ययन पर दिया जोर कार्यक्रम में संकुल शैक्षिक समन्वयक राहुल देव भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन में रहने और विद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए ऊर्जावर्धक उद्बोधन दिया।विशेष उपस्थिति इस अवसर पर शिक्षक दिलीप भूषण कुर्रे, गुल आफ़रीन फारुकी, सरस्वती भारद्वाज, गोड़ाडीह विद्यालय के प्रधान पाठक रंजीत बंजारे तथा पप्पू पाटले विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश भारती ने किया।आभार व्यक्तकार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधान पाठक महेतरु मधुकर ने उपस्थित अतिथियों, एसएमसी अध्यक्ष वंदना शर्मा, उपाध्यक्ष धीरजा महिलांगे एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।विद्यालय परिवार ने बताया कि विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के ऐसे प्रयास भविष्य में भी निरंतर किए जाएंगे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button