Blog

वन मंत्री के हाथों सम्मानित हुई राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका वसुंधरा कुर्रे

वन मंत्री के हाथों सम्मानित हुई राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका वसुंधरा कुर्रे

कोरबा – विगत 29 जून को राजधानी रायपुर के वृंदावन हाल में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका वसुंधरा कुर्रे को वन मंत्री केदार कश्यप के हाथों सम्मानित किया गया। हमर चिन्हारी साहित्य समिति एवं साहित्य लेखन रिसोर्स शिक्षक परिवार के संयुक्त तत्वावधान में यह समारोह आयोजित किया गया। ‘मोर अंगना के शोर’ साझा काव्य संग्रह में वसुंधरा कुर्रे की रचना को शामिल किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अनुज शर्मा विधायक धरसीवां, प्रभात मिश्रा अध्यक्ष छत्तीसगढी राजभाषा आयोग, अमित चिमनानी प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी, डॉ.गीता देव, डॉ.के.शारदा, प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले प्राचार्य जे.बी.डी.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा उपस्थित थे। उल्लेखनीय है ‘मोर अंगना के शोर’ साझा काव्य संग्रह के संपादक वीरेंद्र साहू ने बताया कि यह पुस्तक 121 कविताओं का एक अनुपम संग्रह है जिसमें बाल कविताएं शामिल है। नई शिक्षा नीति 2020 के निहित उद्देश्य पर आधारित यह काव्य संग्रह समावेशी शिक्षा पर बोल देता है। इस काव्य संग्रह में प्रदेश के लगभग 50 शिक्षकों को सम्मिलित किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। वसुंधरा कुर्रे प्रारंभ से ही शिक्षा के प्रति जागरूक रही हैं। अब तक आपको अनेक राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तरीय सम्मान समारोह में अवॉर्ड,पुरस्कार, सम्मान व प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुका है। आप न केवल एक शिक्षक के रूप में भूमिका निर्वहन कर रही हैं बल्कि शासन के विभिन्न शैक्षिणक नीतियों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं के साथ जुड़कर इसके क्रियान्वयन में भी शामिल रहती हैं। आप मास्टर ट्रेनर के रूप में विभिन्न विषयों पर ट्रेनिंग दे चुके हैं। आपके इस उपलब्धि के लिए आपके स्वजन,मित्र, जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समाज सेवी संस्थाओं ने बधाई संदेश प्रेषित किया है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button