शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं की वर्षा

शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं की वर्षा
महिला स्व-सहायता समूहों को लाखों रुपये की वित्तीय सहायता एवं हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरण

बिलासपुर।शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने तथा त्वरित समस्या निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “सुशासन तिहार” अंतर्गत दिनांक 18 मई 2026 को बालक हाई स्कूल मस्तूरी में भव्य सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 812 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 443 आवेदनों का त्वरित निराकरण कर हितग्राहियों को तत्काल राहत प्रदान की गई, जबकि 367 आवेदन प्रक्रियाधीन रखे गए। शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासनिक तत्परता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु विभिन्न वित्तीय सहायता वितरित की गई। बैंक लिंकेज योजना अंतर्गत 8 महिला स्व-सहायता समूहों को 27 लाख रुपये की ऋण सहायता प्रदान की गई। वहीं सामुदायिक निवेश कोष योजना के तहत 125 समूहों को 75 लाख रुपये की राशि वितरित कर स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों को प्रोत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्त चक्रीय निधि योजना अंतर्गत 40 समूहों को 6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “आई-यूथ स्टोर ” हेतु राजेश्वरी यादव मुड़पार (खो) को 3 लाख रुपये का ऋण यूको बैंक मस्तूरी द्वारा वितरण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत तीन हितग्राहियों को कुल 6 लाख रुपये की बीमा दावा राशि प्रदान कर शासन की संवेदनशीलता एवं जनहितैषी सोच को मूर्त रूप दिया गया।

इस अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल,मस्तूरी पूर्व विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, प्रदेश प्रवक्ता बी.पी. सिंह, मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, छत्तीसगढ़ अज प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश्वर भार्गव,जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, युवा कांग्रेस मस्तूरी विधानसभा अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन,विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन,मंडल उपाध्यक्ष धरम भार्गव,अज मंडल अध्यक्ष विजय सुमन,भाजयुमो देवरीखुर्द मंडल अध्यक्ष बिट्टू कौशिक, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय अंचल, विधानसभा सह संयोजक संतोष मिश्रा, जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर एवं मस्तूरी सरपंच सुनीता सारथी व सरपंच प्रतिनिधि विनोद सारथी अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, मस्तूरी एसडीएम शिवकुमार कंवर, जनपद पंचायत सीईओ जे.आर. भगत, बीईओ शिवराम टंडन, बीएमओ डॉ. अनिल कुमार, तहसीलदार श्रीमती चांदनी ध्रुव, परियोजना अधिकारी मिलिंद्र द्विवेदी, उप पुलिस अधीक्षक मस्तूरी लालचंद मोहले, थाना प्रभारी मस्तूरी तथा विकासखंड परियोजना प्रबंधक स्वर्णलता लकड़ा, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा रूचि विश्वकर्मा व मस्तुरी सचिव छोटेलाल निराला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने शासन की योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन एवं जनसरोकारों के प्रति प्रशासन की सक्रियता की सराहना की। सुशासन शिविर ने शासन और जनता के मध्य विश्वास एवं संवाद को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।