Blog

विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालय का रोचक निरीक्षण, बच्चों की ली कक्षा, किया पौधारोपण

विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालय का रोचक निरीक्षण, बच्चों की ली कक्षा, किया पौधारोपण

“पढ़ाई के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी” – BEO शिवराम टंडन

मस्तूरी/टिकारी। विकास खंड शिक्षा अधिकारी शिवराम टंडन ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, टिकारी का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान BEO टंडन ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से सीधे संवाद किया और एक कक्षा भी ली। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, समय की पाबंदी और नियमित अध्ययन के महत्व के बारे में बताया। बच्चों ने भी बड़े उत्साह से BEO सर के सवालों के जवाब दिए।इसके पश्चात BEO टंडन ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “पढ़ाई के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। एक-एक पौधा लगाकर हम धरती को हरा-भरा बना सकते हैं।” निरीक्षण के दौरान संकुल समन्वयक मन्नू कुर्रे, प्रधान पाठक सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। BEO ने विद्यालय की व्यवस्थाओं, छात्र उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन एवं भौतिक संसाधनों का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button