Blog

गुरु पूर्णिमा पर जन सहयोग से बने 2 अतिरिक्त कक्षों का कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया लोकार्पण

गुरु पूर्णिमा पर जन सहयोग से बने 2 अतिरिक्त कक्षों का कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया लोकार्पण

4.38 लाख की लागत, 46 सहयोगियों ने दिया योगदान

बिलासपुर। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शासकीय सरदार तारासिंह बुद्धसिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बुढ़ीखार में जन भागीदारी से निर्मित 2 अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल रहे।

उनका स्वागत संस्था प्राचार्य काशी राम रजक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।इस भवन का निर्माण 4 लाख 38 हजार 477 रुपए की लागत से हुआ है। इसमें 46 सहयोगियों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। प्रमुख सहयोगियों में समस्त छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी शामिल रहे।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे, सरपंच दीपक लहरे, डॉ. नवदीप सिंह अरोरा, डॉ. तवीन्द्र पाल सिंह अरोरा, SMC अध्यक्ष मिथिला थवाईत, उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू, विकास खंड शिक्षा अधिकारी शिवराम टंडन, संकुल समन्वयक विश्वजीत राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पालक उपस्थित रहे।कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि “शिक्षा में समाज की भागीदारी से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव है।

बुढ़ीखार का यह प्रयास पूरे जिले के लिए अनुकरणीय है।” कार्यक्रम के अंत में संस्था प्राचार्य काशी राम रजक ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आज आए हुए सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का सहयोग हमारे लिए अत्यंत फलदायी है। आप सभी इसी प्रकार सहयोग करते रहें, ताकि हम आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा दे सकें।”

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button