
विधायक दिलीप लहरिया ने किया लोकार्पण, कहा स्वरोजगार से ही बनेगा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़
आई यूथ स्टोर’ का शुभारम्भ, ग्रामीण युवाओं के स्वावलंबन को मिला नया आयाम

मस्तूरी। जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ युथ फेडरेशन के संयुक्त सहयोग से संचालित “आत्मनिर्भर युवा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ अभियान” के अंतर्गत ग्रामीण युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी पहल हुई। अभियान के तहत ग्राम पंचायत परसदा वेद में राजेश्वरी यादव द्वारा तथा ग्राम पंचायत टिकारी में रामेश्वरी भार्गव द्वारा “आई यूथ स्टोर” का शुभारम्भ किया गया।स्टोर का लोकार्पण मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, सरपंच प्रतिनिधि बसंत चंद्रसेन, उदय भार्गव सहित बिहान मिशन के अधिकारी ललित कुजूर, स्वर्णलता लकड़ा, शमसुन निशा उमेश कुमार श्रीवास, संतु देवी PRP एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।विधायक लहरिया ने कहा कि “स्वरोजगार ही आर्थिक आत्मनिर्भरता का सबसे सशक्त माध्यम है। आई यूथ स्टोर जैसी पहल से ग्रामीण युवा और महिलाएं उद्यमिता की ओर बढ़ेंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।” बिहान अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिला स्व-सहायता समूहों एवं युवाओं को उद्यमशील बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना है। “आई यूथ स्टोर” से स्थानीय जरूरतों की पूर्ति के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने इस पहल का स्वागत किया और इसे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार व समृद्धि का मील का पत्थर बताया।