Blog
बिना लाइसेंस बीज बिक्री पर रोक

बिना लाइसेंस बीज बिक्री पर रोक
गनियारी में कृषि केंद्रों का निरीक्षण
बिलासपुर । गनियारी स्थित अमन कृषि केंद्र एवं लवकेश खाद भंडार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिना लाइसेंस के बीज बिक्री पर तत्काल रोक लगाई गई।किसानों के हित में बिना लाइसेंस बीज बिक्री पर प्रतिबंध किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उप संचालक कृषि, बिलासपुर के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तरीय टीम द्वारा बिना लाइसेंस के बीज विक्रय पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में आर.एल. पैकरा, एसएडीओ, तखतपुर एवं श्रीमती खुशबू साहू, उर्वरक निरीक्षक शामिल रहे।
