Blog

प्रिया टंडन, गगन गुप्ता, चंचल दिवाकर और अंजलि ने मारी बाजी, विकासखंड स्तर के लिए चयनित

प्रिया टंडन, गगन गुप्ता, चंचल दिवाकर और अंजलि ने मारी बाजी, विकासखंड स्तर के लिए चयनित

संकुल कन्या पचपेड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

पचपेड़ी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक) के तहत संकुल केंद्र कन्या पचपेड़ी में संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में संकुल अंतर्गत सभी विद्यालयों के कक्षा 1 से 8वीं तथा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कक्षा 1 से 8वीं वर्ग में चित्रकला में मार्क नेशनल पब्लिक स्कूल केवतरा की कु. प्रिया टंडन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में गगन गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया।कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़ी की छात्राओं कु. चंचल दिवाकर एवं कु. अंजलि ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं संकुल का गौरव बढ़ाया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला प्रबंधन समिति शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़ी के अध्यक्ष रमेश सूर्यकांत, संकुल प्राचार्य दिनेश कुमार कुर्रे, संकुल शैक्षिक समन्वयक सुरेंद्र कुमार रात्रे, वरिष्ठ व्याख्याता शिव कुमार सोनी सहित सभी प्रधान पाठक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर रामखिलावन कुर्रे, इंद्र कुमार शर्मा, चंद्र कुमार चंद्राकर, लोचन शर्मा, राकेश निर्मलकर, दीपक साहू, लोमस केशी, बुधराम यादव, मधु यादव एवं व्याख्याता निशा जेहवास उपस्थित रहीं।शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रमेश सूर्यकांत ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, प्रतिभा एवं राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button