नहरों में तत्काल पानी छोड़ने की मांग, ओवरफ्लो हो रहा बांध का पानी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दामोदर कांत

नहरों में तत्काल पानी छोड़ने की मांग, ओवरफ्लो हो रहा बांध का पानी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दामोदर कांत

बिलासपुर। मस्तूरी विकास खंड के किसानों की खरीफ फसल को बचाने के लिए खारंग जलाशय से नहरों में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने इस संबंध में कलेक्टर संजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपाजिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने बताया गया है कि वर्तमान में लगातार हो रही वर्षा के कारण खारंग जलाशय लबालब है और बांध का पानी ओवरफ्लो होकर व्यर्थ बह रहा है। वहीं नहरों के टेल पोर्शन तक पानी पहुंचने में समय लगता है, इसलिए समय रहते पानी छोड़ा जाना अत्यंत आवश्यक है।मस्तूरी क्षेत्र के किसान पूरी तरह खरीफ फसल पर निर्भर हैं। यदि समय पर नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो अंतिम छोर के किसानों तक पानी नहीं पहुंच पाएगा और फसल सूखने की कगार पर आ जाएगी। अभी जलाशय भरा हुआ है और पानी व्यर्थ बह रहा है। प्रशासन को चाहिए कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल नहरों में पानी छोड़ने का निर्देश दें, ताकि टेल एरिया तक पर्याप्त सिंचाई जल पहुंच सके।