Blog

चिस्दा व भिलौनी एवं शिव टिकारी किसानों को विशेष लाभदायक

चिस्दा व भिलौनी एवं शिव टिकारी किसानों को विशेष लाभदायक

नवीन सेवा सहकारी मर्या समिति में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ

बिलासपुर। नवीन सेवा सहकारी मर्या समिति शिव टिकारी में धान खरीदी केंद्र क्रं. 809 का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। शुभारंभ अवसर पर किसान त्रिलोचन पोर्ते ने 22 क्विंटल धान बेचकर खरीदी की शुरुआत की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री भाजपा एस कुमार मनहर, महामंत्री भाजपा राजकुमार, जिला पंचायत सदस्य राधा खिलावन पटेल, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति कुकुर्दी कला उदित नारायण साहू, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति जोंधरा दिलहरण कुमार, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति लोहर्सी राम निवास साहू, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति शिव टिकारी पंचराम मरावी उपस्थित रहे।*मुख्य अतिथि ने कहा – किसानों को मिलेगा पूरा लाभ चिस्दा व भिलौनी एवं शिव टिकारी*मुख्य अतिथि एस कुमार मनहर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार किसानों के हित के लिए लगातार काम कर रही है। धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में पारदर्शिता के साथ धान की खरीदी की जाएगी और किसानों को समर्थन मूल्य का पूरा लाभ समय पर मिलेगा।उन्होंने चिस्दा व भिलौनी एवं शिव टिकारी के किसानों से अपील की कि वे अपना धान सही समय पर केंद्र में लाएं और किसी बिचौलिए के झांसे में न आएं। खरीदी में पारदर्शिता और सुव्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने समिति के कर्मचारियों को भी किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करने और समय पर तौल व भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि शिव टिकारी में नवीन समिति खुलने से चिस्दा व भिलौनी आसपास के गांवों के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें धान बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। कार्यक्रम में चिस्दा सरपंच हरवंश सिंह पैकरा, शिव टिकारी सरपंच सोहनलाल मेहरा, चिस्दा उपसरपंच जय रजक, लोहर्सी सरपंच अनिल साहू, बोहारडीह सरपंच प्रतिनिधि मनहरण बंजारे, संतोष पटेल, शाखा प्रबंधक जोंधरा फिरीत राम साहू, पर्यवेक्षक ज्ञान प्रसाद करियारे, संस्था प्रबंधक मोहन लाल पटेल जोंधरा, शिव टिकारी प्रबंधक धनश्याम कुम्भकार, नमील सेन, लिपिक जोंधरा, शिव टिकारी विक्रेता बार दान प्रभारी नीलम थवाईत, विक्रेता शिव टिकारी ममता सेन, प्रबंधक कुकुर्दी कला प्रीतम पटेल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उमेश यादव, ग्राम पंचायत शिव टिकारी सचिव प्रेमलाल कंवर, छेदी लाल साहू, भागवत कैवर्त, लखनु पोर्ते, मनीराम साहू, अभिन्यु नेताम, सोनऊ नेताम, ईश्वर कैवर्ते, मथुरा प्रसाद सहित चिस्दा व भिलौनी एवं शिव टिकारी किसानों उपस्थित रहे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button