साइबर जागरूकता अभियान, ओटीपी-एटीएम फ्रॉड से सावधान रहने की अपील थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर

साइबर जागरूकता अभियान, ओटीपी-एटीएम फ्रॉड से सावधान रहने की अपील थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर
कलाई पर बांधा साइबर जागृति’ रक्षा सूत्र,लोगों को साइबर ठगी से बचने का दिया संदेश थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर

बिलासपुर/पचपेड़ी पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशानिर्देश में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के निर्देशन तथा थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियानके अंतर्गत पचपेड़ी थाना क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आम नागरिकों की कलाई में साइबर जागृति के नाम से रक्षा सूत्र बांधकर साइबर अपराध से बचाव एवं सतर्कता का संदेश दिया। यह रक्षा सूत्र केवल कलाई पर नहीं, बल्कि साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सतर्कता का संकल्प है।इस अवसर पर नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, एटीएम/बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी लिंक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया।पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक संबंधी जानकारी अथवा पासवर्ड साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। किसी भी साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें।
