Blog

मस्तूरी के पुरखा अमरनाथ साव चौक में होगा भव्य स्वागत

मस्तूरी के पुरखा अमरनाथ साव चौक में होगा भव्य स्वागत

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल का 29 नवंबर को मस्तूरी में होगा प्रथम आगमन

बिलासपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़िया अस्मिता के प्रखर योद्धा अमित बघेल का 29 नवंबर 2026, दिन रविवार को मस्तूरी विधानसभा की पावन धरा पर प्रथम आगमन होने जा रहा है।इस ऐतिहासिक आगमन को लेकर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के छत्तीसगढ़िया समाज, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सेनानियों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है।इस संबंध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष मस्तूरी अजय सूर्या ने बताया कि अमित बघेल लगातार छत्तीसगढ़िया अस्मिता, स्वाभिमान, संस्कृति, भाषा और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके प्रथम मस्तूरी आगमन से क्षेत्र के छत्तीसगढ़िया समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।उन्होंने कहा कि यह आगमन मस्तूरी विधानसभा के लिए गौरव और ऐतिहासिक अवसर है। पार्टी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सेनानी अपने केंद्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए उत्साहित हैं।

मस्तूरी के पुरखा अमरनाथ साव चौक में होगा भव्य स्वागत

अजय सूर्या ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के समस्त छत्तीसगढ़िया समाज एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने माटी पुत्र एवं छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की आवाज अमित बघेल का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन करें।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button