Blog

प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने किया धान खरीदी केंद्रों का विशेष दौरा, किसानों की सुविधाओं का लिया जायजा

प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने किया धान खरीदी केंद्रों का विशेष दौरा, किसानों की सुविधाओं का लिया जायजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव, वन विभाग तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ (IAS) ने जिले के धान खरीदी केंद्रों का विशेष दौरा कर किसानों के हित में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।प्रभारी सचिव ने किरारी, टिकारी, मल्हार एवं ध्रुर्वाकारी स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी की प्रक्रिया, तौल, बारदाना, टोकन व्यवस्था, भुगतान एवं किसानों को मिल रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली।दौरे के दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।

किसानों ने खरीदी केंद्रों पर हो रही व्यवस्थाओं के बारे में अपनी बात रखी। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। धान खरीदी में पारदर्शिता, समय पर तौल और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।उन्होंने केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था एवं तौल कांटों की जांच की भी समीक्षा की। साथ ही समिति प्रबंधकों एवं खरीदी से जुड़े कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों को सहूलियत के साथ धान खरीदी का लाभ मिले।इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, सहायक आयुक्त शोभा बंजारे, खाद्य निरीक्षक अमृत कुजूर, मस्तूरी एसडीएम बजरंग वर्मा, मस्तूरी तहसीलदार प्रकाश चंद साहू, पचपेड़ी तहसीलदार नीलम पिस्दा, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button