लेखक उमेश कुमार श्रीवास ने डॉ. रूपेन्द्र कवि के साहित्यिक एवं अकादमिक अवदान पर पीएच.डी. करने की मंशा भी जाहिर की

लेखक उमेश कुमार श्रीवास ने डॉ. रूपेन्द्र कवि के साहित्यिक एवं अकादमिक अवदान पर पीएच.डी. करने की मंशा भी जाहिर की
साहित्यिक और सांस्कृतिक जगत में ऐतिहासिक पल: जीवनी ‘लोकालोक का पथिक : डॉ. रूपेन्द्र कवि’ का गरिमामय विमोचन संपन्न
बिलासपुर छत्तीसगढ़ | डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय, करगी रोड, कोटा बिलासपुर के विवेकानंद सभागार डिस्टेंट हॉल में छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार, विचारक और प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रूपेन्द्र कवि के जीवन, कृतित्व और व्यक्तित्व पर आधारित बहुप्रतीक्षित जीवनी लोकालोक का पथिक डॉ. रूपेन्द्र कवि”का भव्य विमोचन समारोह अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय, कोटा बिलासपुर के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार घोष एवं कुलसचिव डॉ. अरविंद तिवारी ने की। शब्दसाहित्य प्रकाशन, बिलासपुर द्वारा प्रकाशित इस जीवनी के लेखक सुप्रसिद्ध रचनाकार उमेश कुमार श्रीवास हैं। इस अवसर पर पुस्तक के प्रकाशक देवी सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल एवं गरिमामय संचालन प्रो. महेश्वर शुक्ल द्वारा किया गया।परिवार की गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य साहित्यिक अनुष्ठान में डॉ. रूपेन्द्र कवि की धर्मपत्नी, सुप्रसिद्ध क्षेत्रीय लेखिका एवं समाजसेविका सोनिका कवि तथा उनके बच्चे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता ने इस पारिवारिक एवं साहित्यिक उत्सव को और अधिक भावनात्मक व आत्मीय बना दिया।पुस्तक समीक्षा और साहित्यिक विमर्श समारोह में डॉ. अनुपम तिवारी ने पुस्तक “लोकालोक का पथिक डॉ. रूपेन्द्र कवि” की विषयवस्तु, संरचना और साहित्यिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने डॉ. रूपेन्द्र कवि के बहुआयामी व्यक्तित्व को रेखांकित करते हुए उन्हें “शब्दों का साधक, विचारों का प्रवक्ता, संवेदनाओं का शिल्पी और मानवता का पथिक” निरूपित किया तथा इस जीवनी को छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, अकादमिक यात्रा और मानवीय मूल्यों का जीवंत दस्तावेज बताया।डॉ. कवि के अवदान पर शोध पीएच.डी. की घोषणा पुस्तक के लेखक उमेश कुमार श्रीवास ने जीवनी “लोकालोक का पथिक डॉ. रूपेन्द्र कवि” के सृजन से जुड़े अपने संस्मरण साझा करते हुए डॉ. कवि के कृतित्व के विभिन्न अनछुए पहलुओं को सामने रखा। इस अवसर पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण मंशा भी जाहिर की कि वे भविष्य में डॉ. रूपेन्द्र कवि के व्यापक साहित्यिक और अकादमिक अवदान पर पीएच.डी. शोध कार्य भी करना चाहते हैं, जिसका सभागार में उपस्थित सभी विद्वानों और साहित्यकारों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।डॉ. रूपेन्द्र कवि की कृतज्ञता एवं आयोजन समारोह के दौरान अपने आत्मीय संबोधन में डॉ. रूपेन्द्र कवि ने अपने जीवन-पथ पर मिले सभी शुभचिंतकों, मित्रों और पाठकों के स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जीवन की इस यात्रा में आप सबका यह स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है।इस साहित्यिक उत्सव का आयोजन जनजातीय अनुसंधान केन्द्र, सामाजिक विज्ञान विभाग, छत्तीसगढ़ लोक कला संस्कृति केन्द्र एवं उन्नत भारत अभियान इकाई डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए प्रतिष्ठित साहित्यकार, शिक्षाविद्, शोधार्थी, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में डॉ. कल्लोल मोइत्रा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।