Blog

प्रथम विजेता भुईगांव, द्वितीय विजेता खपरी

प्रथम विजेता भुईगांव, द्वितीय विजेता खपरी

स्व. यश कुमार ध्रुव की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकड़ी के आश्रित ग्राम खपरी (बेलपान) में आनंद क्रिकेट क्लब खपरी द्वारा स्व. यश कुमार ध्रुव की स्मृति में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन 7 नवंबर को हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में भुईगांव की टीम ने मेजबान खपरी को हराकर खिताब अपने नाम किया। खपरी की टीम द्वितीय विजेता रही।समापन समारोह में विजेता टीमों को मुख्य अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।समापन समारोह में ये रहे मुख्य अतिथिसमापन के मुख्य अतिथि अरविंद लहरिया रहे। उनके साथ चंद्रप्रकाश सूर्या अजा जाति प्रदेश महामंत्री, नरेंद्र नायक जनपद सभापति प्रतिनिधि, कोकड़ी सरपंच लता मानूराम यादव, उपसरपंच पूजा राजकुमार पात्रे सहित मोहर सिंह रजक, तिजराम रजक, श्रवण पटेल, डॉ. राजेन्द्र ध्रुव, भगत पटेल, सुखचंद डहरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।मुख्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।विजेता टीमों को मिला पुरस्कार प्रथम पुरस्कार 20,000 रु. – भुईगांव – राजीव ध्रुव की ओर से, द्वितीय पुरस्कार 10,000 रु.- खपरी – गुमान सिंह ध्रुव की ओर से, तृतीय पुरस्कार 5,000 रु.- स्व. यश कुमार ध्रुव की स्मृति में,चतुर्थ पुरस्कार 2,500 रु.- उमेंद रजक की ओर से,मैन ऑफ द सीरीज 1501 रु.- संजय ध्रुव पंच की ओर सेअतिथियों ने कही ये बातमुख्य अतिथि अरविंद लहरिया ने कहा कि स्व. यश कुमार ध्रुव की स्मृति में हुआ यह आयोजन सराहनीय है। खेल से युवाओं में अनुशासन और एकता आती है। ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिले, इसके लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। खपरी-बेलपान के युवाओं ने खेल के क्षेत्र में हमेशा नाम रोशन किया है। सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेला। यश ध्रुव हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृति में यह टूर्नामेंट उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि के साथ दीपावली कि दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button