Blog

फसल क्षति का आकलन करने खेतों में पहुंचीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी की टीमें

फसल क्षति का आकलन करने खेतों में पहुंचीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी की टीमें

कलेक्टर के निर्देश पर गांवों में संयुक्त सर्वेक्षण, किसानों को नुकसान की सूचना दर्ज कराने में दी जा रही मदद

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से जिले में हुई फसल क्षति का आकलन करने कृषि विभाग और एचडीएफसी एर्गो बीमा कंपनी की संयुक्त टीमें गांवों में पहुंचकर सर्वेक्षण कर रही हैं। मैदानी अधिकारी खेतों का निरीक्षण करने के साथ प्रभावित किसानों से संपर्क कर नुकसान की जानकारी जुटा रहे हैं, ताकि नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा सके।संयुक्त टीमों ने आज मानकचौरी, रतनपुर, बिटकुला, पोड़ी, गोबरी और हरदीकला सहित विभिन्न ग्रामों में खेतों का निरीक्षण कर फसलों की स्थिति का जायजा लिया। उप संचालक कृषि एम.आर. तिग्गा एवं सहायक संचालक शशांक शिंदे ने भी किसानों से मुलाकात कर प्रभावित फसलों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन और कृषि विभाग उनके साथ हैं। फसल क्षति के आकलन और नियमानुसार सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।इस दौरान किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल नुकसान की सूचना दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई। उन्हें टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14447, व्हाट्सएप नंबर 7066514447 तथा क्रॉप इंश्योरेंस ऐप सहित उपलब्ध माध्यमों की जानकारी दी गई। टीमों द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर नुकसान की सूचना दर्ज कराने में किसानों को आवश्यक सहयोग भी दिया जा रहा है।जिले के सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावित किसानों से संपर्क कर फसल क्षति का सर्वेक्षण कर रहे हैं। कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी की संयुक्त टीमें नुकसान की वास्तविक स्थिति का आकलन कर रही हैं। कृषि विभाग ने प्रभावित किसानों से अपील की है कि वे फसल क्षति की सूचना समय पर दर्ज कराएं और सर्वेक्षण के दौरान आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button