Blog
मस्तूरिहा कलाकार मंच द्वारा गुरु बालकदास विजय महापर्व एवं कलाकार सम्मान समारोह आज

मस्तूरिहा कलाकार मंच द्वारा गुरु बालकदास विजय महापर्व एवं कलाकार सम्मान समारोह आज
मुख्य अतिथि होंगे विधायक दिलीप लहरिया, बाजार पारा टिकारी में होगा आयोजन
मस्तूरी। परिक्षेत्र मस्तूरी में “मस्तूरिहा कलाकार मंच” द्वारा शूरवीर महान प्रतापी बलिदानी राजा गुरु बालकदास जी का राज्याभिषेक विजय महापर्व एवं कलाकार सम्मान समारोह-2026 द्वितीय वर्ष का आयोजन किया जा रहा है।आयोजन आज दोपहर 12 बजे से पूर्ण रात्रि तक बाजार पारा, ग्राम-टिकारी मस्तूरी में होगा।मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया होंगे। कार्यक्रम में समस्त कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुति के साथ सम्मान समारोह आयोजित होगा।विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंचगण, सामाजिक प्रमुख एवं अधिकारीगण शामिल होंगे। आयोजक समस्त मस्तूरिहा कलाकार मंच, मस्तूरी है।