सेवा संकल्प के तहत ग्राम सुकुलकारी में आंगन मिलन कार्यक्रम, हृदय स्वास्थ्य का दिया संदेश

सेवा संकल्प के तहत ग्राम सुकुलकारी में आंगन मिलन कार्यक्रम, हृदय स्वास्थ्य का दिया संदेश
विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, स्वस्थ हृदय के लिए जीवनशैली में बदलाव की सलाह
मस्तूरी। सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सुकुलकारी में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर समुदाय को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और हृदय रोगों से बचाव, संतुलित आहार, नियमित जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई।स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, तनाव नियंत्रण, पर्याप्त नींद तथा तंबाकू एवं अन्य हानिकारक पदार्थों से दूरी जरूरी है। साथ ही रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की नियमित जांच कराने और स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करने की अपील की गई।ग्रामीणों से कहा गया कि नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं, परिवार के प्रत्येक सदस्य को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ें और लक्षण दिखने पर स्वयं उपचार या लापरवाही के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में परामर्श लें। समय पर जांच से कई गंभीर बीमारियों की पहचान शुरुआती अवस्था में हो सकती है।डॉ. अनिल कुमार का उद्बोधन ने कहा, सेवा संकल्प के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय के और करीब लाने का प्रयास किया जा रहा है। हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता प्रत्येक परिवार के लिए जरूरी है। ग्रामीण नियमित जांच कराएं, संतुलित आहार अपनाएं और उपलब्ध सेवाओं का समय पर लाभ लें। किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और तत्काल स्वास्थ्यकर्मियों से संपर्क करें।”कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल रहे। कार्यक्रम के माध्यम से ‘स्वस्थ हृदय, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समुदाय’ का संदेश दिया गया।
