Blog

ग्राम चिल्हाटी में सेवा संकल्प के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

ग्राम चिल्हाटी में सेवा संकल्प के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

विश्व हृदय दिवस पर हृदय स्वास्थ्य, संतुलित आहार और नियमित जांच को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

मस्तूरी। सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर समुदाय को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, तनाव नियंत्रण, पर्याप्त नींद तथा तंबाकू एवं अन्य हानिकारक पदार्थों से दूरी जरूरी है। साथ ही रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की नियमित जांच के महत्व को समझाया गया।ग्रामीणों से अपील की गई कि स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें, समय-समय पर जांच कराएं और लक्षण पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में परामर्श लें। उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और परिवार के सदस्यों को भी सेवाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।डॉ. अनिल कुमार का उद्बोधन ने कहा, “सेवा संकल्प के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय तक पहुंचाने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। हृदय स्वास्थ्य के लिए नियमित जांच, संतुलित आहार और सक्रिय जीवनशैली बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीण स्वास्थ्य समस्या को टालें नहीं, बल्कि समय पर स्वास्थ्यकर्मियों से संपर्क कर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लें।”कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल रहे। ‘स्वस्थ हृदय – स्वस्थ परिवार – स्वस्थ समुदाय’ का संदेश दिया गया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button