Blog

स्वस्थ जीवनशैली का संदेश लेकर AAM मानिकचौरी पहुंचा सेवा संकल्प अभियान

स्वस्थ जीवनशैली का संदेश लेकर AAM मानिकचौरी पहुंचा सेवा संकल्प अभियान

आंगन मिलन में हृदय स्वास्थ्य, संतुलित आहार और नियमित जांच को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

मस्तूरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAM) मानिकचौरी में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को हृदय स्वास्थ्य, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का समय पर लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए केवल बीमारी पर उपचार पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोकथाम और समय पर जांच भी जरूरी है। लोगों को नियमित रूप से रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की जांच, पौष्टिक आहार और नियमित शारीरिक गतिविधि को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी गई।ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें और लक्षण पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। नियमित जांच से कई बीमारियों की पहचान शुरुआती अवस्था में हो जाती है, जिससे समय पर उपचार संभव है। ग्रामीणों को AAM मानिकचौरी में उपलब्ध सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और परिवार के सदस्यों की भी समय-समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार का उद्बोधन ने कहा, “हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। लोगों को बीमारी का इंतजार करने के बजाय नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर चिकित्सकीय परामर्श की आदत विकसित करनी चाहिए। AAM मानिकचौरी में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का ग्रामीण अधिक से अधिक लाभ लें। समुदाय की जागरूकता और स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का बेहतर उपयोग ही स्वस्थ समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”कार्यक्रम में AAM मानिकचौरी के स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में स्वास्थ्य विभाग ने अपील की कि स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, नियमित जांच कराएं और उपलब्ध सेवाओं का समय पर लाभ उठाएं।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button