Blog

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर दो दिवसीय भव्य समारोह का आगाज

विश्व फार्मासिस्ट दिवस’ पर दो दिवसीय भव्य समारोह का आगाज

जागरूकता रैली, पौधारोपण और फार्मा सेक्टर की असीम संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने किया छात्रों का मार्गदर्शन

बिलासपुर । स्वास्थ्य सेवा के सबसे अहम स्तंभ माने जाने वाले फार्मासिस्टों के सम्मान में पेंन्ड्री मस्तुरी स्थित संदीपनी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में गुरुवार को ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस’ के उपलक्ष्य में एक भव्य दो दिवसीय समारोह का शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन 24.09.2026 संस्थान में सघन वृक्षारोपण, एक विशाल जन-जागरूकता रैली और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने के लिए ‘फार्मा सेक्टर में करियर और अवसर’ विषय पर एक विशेष ‘एक्सपर्ट टॉक’ का सफल आयोजन किया गया।समारोह का शुभारंभ प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ। कॉलेज परिसर में औषधीय व छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। तत्पश्चात, ऊर्जावान छात्र-छात्राओं द्वारा पेंड्री और आसपास के क्षेत्रों में एक विशाल जन-जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने सुरक्षित दवा सेवन और समाज को स्वस्थ रखने में एक फार्मासिस्ट की महती भूमिका के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण ‘एक्सपर्ट टॉक’ विशेषज्ञ सत्र में विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने फार्मास्यूटिकल उद्योग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट R&D, क्लिनिकल रिसर्च, दवाओं के निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण क्वालिटी कंट्रोल और सरकारी व निजी क्षेत्रों में मौजूद रोजगार की असीम संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक महेंद्र चौबे ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा, फार्मासिस्ट किसी भी सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ होते हैं। बदलते वैश्विक परिदृश्य में नई तकनीकों और अनुसंधानों को अपनाकर ही हमारे विद्यार्थी इस क्षेत्र में सफलता के सर्वोच्च शिखर को छू सकते हैं।प्राचार्य डॉ. होमेश यादव ने फार्मेसी पेशे से जुड़ी नैतिक जिम्मेदारियों और समर्पण का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित न रहकर, व्यावहारिक ज्ञान और समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया।इस गरिमामय आयोजन के सफल संचालन में प्रशासनिक अधिकारी विनीत चौबे तथा सुनील प्रजापति की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी प्राध्यापकगण फैकल्टी, स्टाफ सदस्य और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। इस दो दिवसीय समारोह के दूसरे दिन कल शुक्रवार विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button