Blog

सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क रक्तदान शिविर आयोजित

सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क रक्तदान शिविर आयोजित

शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, रेडक्रॉस टीम ने की जांच

बिलासपुर। मस्तूरी स्थित सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर 2026 को एक दिवसीय निःशुल्क स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।कार्यक्रम में निर्देशक महेंद्र चौबे का महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। वे संस्थान में सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में सदैव सक्रिय सहयोग प्रदान करते हैं तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों को समाज सेवा में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित करते हैं।शिविर में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के बीएमओ डॉ. अनिल कुमार, सांदीपनी ग्रुप के एडमिन विनीत चौबे, नर्सिंग विभाग के प्राचार्य डॉ. पी. महेंद्र वर्मन, उप प्राचार्य आर. सेंकथिर सेल्वी, शिक्षा विभाग की प्राचार्या डॉ. रीता सिंह तथा यूजी विभाग के सुरेंद्र साहू सहित नर्सिंग विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।उद्बोधन / मार्गदर्शन जिला अस्पताल की रेडक्रॉस टीम द्वारा इच्छुक शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच के बाद रक्त के नमूने एकत्र किए गए। टीम ने सुरक्षित रक्तदान की प्रक्रिया, रक्तदान के महत्व और जरूरतमंद मरीजों के जीवन में रक्त की भूमिका के बारे में जानकारी दी।सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी एवं परोपकार का संदेश दिया। सभी रक्तदाताओं को रक्तदान प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button