Blog

मस्तूरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान, नेत्रदान और देहदान संकल्प शिविर का आयोजन

मस्तूरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान, नेत्रदान और देहदान संकल्प शिविर का आयोजन

एसडीएम के नेतृत्व में हुआ शिविर, 19 ने किया रक्तदान, 21 ने लिया नेत्रदान का संकल्प

मस्तूरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मस्तूरी में रक्तदान शिविर तथा नेत्रदान एवं देहदान संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी शिवराम कंवर ने किया।कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार, विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र देवांगन सहित स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक, आरएचओ, सीएचओ, एमएलटी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में सांदीपनी अकादमी पेंड्री मस्तूरी एवं स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।भारी बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह बना रहा। शिविर में🩸 रक्तदान – 19 व्यक्तियों द्वारा👁️ नेत्रदान संकल्प – 21 व्यक्तियों द्वारा🫀 सिकलिंग जांच – 32 व्यक्तियों की इस अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं मितानिनों का सम्मान किया गया तथा भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम है, नेत्रदान किसी के जीवन में रोशनी ला सकता है तथा देहदान चिकित्सा शिक्षा के लिए अमूल्य योगदान है। इस आयोजन ने समाज में “सेवा ही सबसे बड़ा संकल्प है” की भावना को मजबूत किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी द्वारा सभी रक्तदाताओं, संकल्पकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button