भाजयुमो महा सदस्यता अभियान में प्रशांत यादव का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिला में प्रथम स्थान

भाजयुमो महा सदस्यता अभियान में प्रशांत यादव का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिला में प्रथम स्थान
1,295 सदस्य बनाकर प्रदेश के टॉप-10 में पहुंचे, बिलासपुर ग्रामीण जिला प्रदेश में टॉप-4 में
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के महा सदस्यता अभियान 2026 में जयरामनगर-गतौरा मंडल के महामंत्री प्रशांत यादव ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। उन्होंने 1,295 सदस्य बनाकर बिलासपुर ग्रामीण जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके इस योगदान से बिलासपुर ग्रामीण जिला ने भी प्रदेश के टॉप-4 जिलों में स्थान बनाया है। यादव का नाम प्रदेश के टॉप-10 में भी शामिल है।इस उपलब्धि पर बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने प्रशांत यादव के समर्पण और संगठन के प्रति सक्रिय योगदान की सराहना करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और हार्दिक बधाई दी।जिला महामंत्री एस. कुमार मनहर ने शुभकामनाएं देते हुए युवा मोर्चा की पूरी टीम से और अधिक मेहनत से कार्य करने का आह्वान किया और जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंचाने के लक्ष्य के लिए प्रेरित किया।वहीं भाजयुमो जिला अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि प्रशांत यादव का प्रदर्शन युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अभियान को और गति देने का आह्वान किया।प्रशांत यादव ने जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा सदस्यता अभियान के आगामी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए निरंतर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।