Blog

दीपों से बनी आकर्षक आकृति, पूर्व मंत्री बांधी, एसडीएम सहित जनप्रतिनिधि-अधिकारी रहे मौजूद

दीपों से बनी आकर्षक आकृति, पूर्व मंत्री बांधी, एसडीएम सहित जनप्रतिनिधि-अधिकारी रहे मौजूद

5100 दीपों से जगमगाया मस्तूरी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर हुआ ब्लॉक स्तरीय आशीर्वाद कार्यक्रम

मस्तूरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मस्तूरी में ब्लॉक स्तरीय आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 5100 दीप प्रज्वलित कर उत्साहपूर्वक जन्मदिवस मनाया गया। दीपों से सजे परिसर में आकर्षक आकृति एवं संदेश ने कार्यक्रम को विशेष रूप से आकर्षक बनाया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी सहित भाजपा के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रशासनिक अधिकारियों में मस्तूरी एसडीएम शिव कुमार कंवर, जनपद पंचायत मस्तूरी के सीईओ जे.आर. भगत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिवराम टंडन तथा मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा सहित शिक्षा, जनपद एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाएं भी शामिल हुईं। महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मिलकर 5100 दीप जलाए, जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।दीप प्रज्वलन के दौरान उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला। आकर्षक दीप सज्जा के साथ सामूहिक सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button