Blog

संकुल बालक पचपेड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

संकुल बालक पचपेड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित होंगे विकासखंड स्तर के लिए

पचपेड़ी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संकुल केंद्र बालक पचपेड़ी द्वारा 19 सितंबर 2026, शनिवार को शासकीय कन्या प्राथमिक शाला ध्रुवाकारी में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति-कौशल तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में संकुल अंतर्गत विभिन्न शालाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। चित्रकला में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया, वहीं भाषण प्रतियोगिता में निर्धारित विषयों पर प्रभावशाली ढंग से विचार प्रस्तुत किए।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।संकुल शैक्षिक समन्वयक राहुल देव भारद्वाज ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, संवेदना, जिम्मेदारी एवं सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करते हैं।एसएमसी अध्यक्ष शासकीय कन्या प्राथमिक शाला पचपेड़ी रमेश सूर्यकांत ने शासन की मंशा एवं अभियान के उद्देश्यों पर विचार व्यक्त किए। एमएमसी अध्यक्ष सेजेस पचपेड़ी अश्वनी टंडन ने विद्यार्थियों को लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।शिक्षक मूर्ति नारायण करोसिया ने विकसित भारत विषय पर प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक दिनेश भारती ने किया, वहीं प्रधान पाठक एवं कवि महेतरु मधुकर ने कविता पाठ किया तथा अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर परस राम सोनवानी, दिलीप भूषण कुर्रे, देव कुमार कुर्रे, सुनीता मरकाम, अनुपमा जगत, सुरेंद्र मधुकर, हेतराम पटेल, रजवंतीन कुर्रे, हेमलाल कांत, गुल आफ़रीन फारुकी, मायावती लहरे एवं कमला उरांव सहित संकुल अंतर्गत विभिन्न शालाओं के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button