ईटवा के उपसरपंच ने पेश की मिसाल, 5 माह के मानदेय से सुधरवाया कीचड़ भरा रास्ता

ईटवा के उपसरपंच ने पेश की मिसाल, 5 माह के मानदेय से सुधरवाया कीचड़ भरा रास्ता
मानदेय को जनहित में लगाया, उपसरपंच हरि यादव की पहल से ग्रामीणों को मिली राहत
बिलासपुर / मस्तूरी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत ईटवा में उपसरपंच हरि यादव ने जनसेवा की अनोखी मिसाल पेश की है।बताया गया कि गृह ग्राम के एक रास्ते में वर्षों से कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी हुई थी। बारिश के दिनों में रास्ते पर घुटने भर कीचड़ जमा होने से स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए उपसरपंच हरि यादव ने पहल करते हुए अपने पांच माह के मानदेय की पूरी राशि से रास्ते का सुधार कार्य कराया। उन्होंने निजी खर्च से मुरुम, गिट्टी डलवाकर रास्ते को आवागमन योग्य बनवाया, जिससे अब ग्रामीणों को राहत मिली है।हरि यादव की इस पहल की पूरे गांव में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा अपने मानदेय की राशि को जनहित में खर्च करना सराहनीय और प्रेरणादायक कदम है।