नवीन शासकीय महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मना चौथा स्थापना दिवस, मां सरस्वती की पूजा से हुआ शुभारंभ

नवीन शासकीय महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मना चौथा स्थापना दिवस, मां सरस्वती की पूजा से हुआ शुभारंभ
प्राचार्या डॉ. अनुराधा दीवान ने कहा – महाविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है
पचपेड़ी। नवीन शासकीय महाविद्यालय पचपेड़ी में आज 11 सितंबर को चौथा स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुराधा दीवान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समन्वयक श्री मंगलचंद निराला ने की। निराला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की स्थापना, विकास एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, गीत एवं अन्य प्रस्तुतियां दी गईं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संस्था के गौरव, अनुशासन एवं शैक्षणिक उन्नति के लिए प्रेरित किया।मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. अनुराधा दीवान ने कहा महाविद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। विद्यार्थी निरंतर मेहनत करें और समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान दें।कार्यक्रम के अंत में अभिनय डहरिया ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।